spot_img

Betul: मप्र : बैतूल में एसयूवी के बस से टकराने से 11 की मौत

Betul

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
बैतूल:(Betul)
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी (sports utility vehicle) की, एक खाली बस से टक्कर हो जाने से उसमें सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष (Betul Police Control Room) के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर (Shivraj Singh Thakur) ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।’’ पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे।

ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई।

Yamunanagar : अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत के बाद गहने गायब

यमुनानगर : (Yamunanagar) यमुनानगर के एक निजी अस्पताल (private hospital in Yamunanagar) की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया, जब 71 वर्षीय...

Explore our articles