spot_img

New Delhi: निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार दोपहर गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
निर्वाचन आयोग (EC) गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे करेगा। आयोग (commission)ने इस बाबत एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

आयोग ने 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए पिछले महीने हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Pradesh Elections) की तारीखों की घोषणा के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखकर आयोग ने स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भी मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

दोनों राज्यों में 2017 में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी। गुजरात में बाढ़ आने के कारण आयोग ने राज्य में हिमाचल प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनाव कराया था।

Explore our articles