spot_img

Navi Mumbai : पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने आए लोगों ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल

नवी मुंबई : नवी मुंबई में सायन पनवेल रोड पर तुर्भे स्थिति भारत पेट्रोलियम के पंप पर शनिवार की शाम कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी थी । जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हमने जब पेट्रोल पंप पर जाकर पड़ताल की तो उन्होंने बताया कि वह विडियो उसी पेट्रोल पम्प का है। उन्होंने कहा कि उस वक्त पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी। सभी कर्मचारियों का ध्यान काम पर था। किसी का भी ध्यान शुरुआत में उनपर नहीं गया। यदि हमे पता चलता तो हम उनको अपने केबिन में आकर नमाज पढ़ने के लिए आमंत्रित करते। इस तरह बाहर नमाज पढ़ना उचित नहीं है। अगर वो हमसे बोलते तो हम उन्हे साफ सुथरी जगह उपलब्ध कराते । इस तरह से नमाज पढ़ने की जरूरत नहीं थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने उस पर विरोध जताते हुए कहा कि पेट्रोल पम्प ईंधन भरवाने के लिए होता है। यह कोई धार्मिक स्थान नहीं है जहां नमाज अदा की जाए। अगर उन्हे नमाज अदा करनी ही थी और समय पर करनी थी तो बाजू में लॉज है वहां पर कुछ समय के लिए होटल बुक करके नमाज अदा कर वापस जा सकते थे लेकिन उन्होंने पेट्रोल पम्प मालिक को बिना बताए नमाज अदा की जो कि उचित नहीं है। अगर उनको देखकर हिंदू समाज के लोग वहां आगर अपनी आरती करना शुरू कर दें तो धार्मिक विद्वेष ही बढ़ेगा। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपनी प्रार्थना करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

Explore our articles