spot_img

Seoul: उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण के जवाब में दक्षिण कोरिया ने दागीं तीन मिसाइलें

Seoul

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
सियोल:(Seoul)
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों (missile launches) के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है।

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उसके लड़ाकू विमानों (its fighters ) ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वियों की पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागीं। सेना ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों के जवाब में यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइलें दागी हैं।

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया की एक मिसाइल समुद्री सीमा के पास गिरी थी।

Explore our articles