spot_img

New Delhi : जूता बनाने की फैक्टरी में लगी आग, दो लोगों की मौत

New Delhi: Fire breaks out in shoe making factory, two dead

नयी दिल्ली: (New Delhi) नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को जूते बनाने की एक फैक्टरी में आग लगने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, उक्त घटना में फंसे हुए 20 लोगों को सुरक्षित बचाने के प्रयास किए गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, नरेला औद्योगिक क्षेत्र में दूसरी मंजिल पर जूते बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles