spot_img

BHIWANDI : भिवंडी महानगर पालिका की एकता दौड़

पालिका की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी गई

भिवंडी : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका ने सोमवार को सुबह 7 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से वंजरपट्टी नाका, एसटी स्टंड (बस डिपो) से भिवंडी नगर पालिका मुख्यालय तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया। उक्त अवसर पर मनपा आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने सभी देशवासियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बरकरार रखने के उद्देश्य से हमारे देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।उसके बाद आयुक्त के हाथों स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नगर पालिका की ओर से उनकी स्मृति पर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मनपा आयुक्त द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों की दो शपथ पढ़कर सुनाया गया । इस अवसर पर उपायुक्त दीपक पुजारी, एलपी गायकवाड़, उपायुक्त स्वास्थ्य नूतन खाड़े, सहायक आयुक्त प्रणाली घोंगे, नितिन पाटिल, सभी वार्ड अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Explore our articles