spot_img

THANE : हर स्कूलों में पहुंचेगा फुटबॉल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

ठाणे : महाराष्ट्र के तमाम स्कूलों में फुटबॉल खेल को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। तमाम स्कूलों में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने हेतु राज्य सरकार प्रयास कर रही है। इस तरह का प्रतिपादन करते हुए राज्य के शालेय शिक्षण मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि हर स्कूलों में इस खेल को वरीयता दी जाने वाली है।फीफा के 17 वर्ष से कम उम्र के लिए आयोजित महिला वर्ल्ड कप स्पर्धा के निमित्त आयोजित फुटबॉल फॉर स्कूल उपक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षण मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय क्रीडा व युवक राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक, फिफा के अध्यक्ष जीयानी इंफॅन्टिनो, भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे, महासचिव शाजी प्रभाकरन, फिफा फुटबॉल फॉर स्कूल की फातिमाता सीडबी, क्रीडा आयुक्त सुहास दिवसे, नवी मुंबई महापालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय शिक्षण मंत्रालय व फिफा संघटन में सामंजस्य करार हुए
भारतीय फुटबॉल फेडरेशन, केंद्रीय शिक्षण मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में नवी मुंबई के नेरुळ स्थित यशवंतराव चव्हाण क्रीडांगण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फुटबॉल फॉर स्कूल उपक्रम के संदर्भ में केंद्रीय शिक्षण मंत्रालय व फिफा संघटन में सामंजस्य करार हुए। इस अवसर पर मनापा शाला के विद्यार्थी और शारिरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।श्री. केसरकर ने इस अवसर पर कहा कि फुटबॉल खेलने से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में 25 लाख विद्यार्थी है । इन विद्यार्थियों तक फुटबॉल को पहुंचाया जाएगा।केंद्रीय मंत्री श्री. प्रधान ने इस अवसर पर कहां की फुटबॉल खेल को मुख्य अभ्यासक्रम में शामिल करने हेतु केंद्र सरकार प्रयत्नशील है। देश के 25 लाख विद्यार्थियों को फुटबॉल खेलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फुटबॉल फॉर स्कूल उपक्रम फीफा द्वारा यूनेस्को के सहयोग से चलाया जा रहा है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles