
गणेश घाट, रीजेंसी एंटीलिया शिवमंदिर स्थित उल्हासनदी के घाटों भक्तों की भीड
उल्हासनगर : उल्हासनगर में सर्वधर्म सम्भाव मित्र मंडल की तरफ हीरा घाट, व पांचवा महल ,उल्हासनगर गणेश घाट, रीजेंसी एंटीलिया शिवमंदिर स्थित उल्हासनदी के घाटों पर रविवार शाम डूबते हुए सूर्य को पहला अर्ध दिया गया।जिसमे शहर व आसपास शहरों से हजारों की संख्या में छठव्रती शामिल हुए।बता दे कि उल्हासनगर शहर में छठ पूजा का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 30अक्टूबर को शाम के समय सूर्यास्त के समय हजारों की संख्या में लोग हीरा घाट वोट क्लब सहित शहर के अन्य कुत्रिम तालाब तथा नदी के किनारे एकत्र होकर शाम को डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया।
उत्तर भारत बिहार, झारखंड राज्यों के रहने वाले हजारों लोग पूरी श्रद्धा किया छठ पूजा
पूरी रात निर्जल व्रत रहकर के दूसरे दिन सुबह 31 अक्टूबर को सूर्योदय के समय सूर्य देवता को अर्घ्य देकर अपना व्रत का समापन किये। इस त्यौहार को मनाने के लिए उत्तर भारत बिहार, झारखंड राज्यों के रहने वाले हजारों लोग पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ परंपरागत रूप से छठ का त्यौहार मनाते हैं। हिराघाट पवई पर सर्व धर्म संम्भव मित्र मंडल द्वारा छठ पूजा के लिए विशेष आयोजन किया गया है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पप्पू कलानी,शिवसेना शहर प्रमुख राजेद्र चौधरी,पूर्व महापैर राजश्री राजेंद्र चौधरी,के डी तिवारी,हिंदी भाषा संघटन अध्यक्ष संतोष पांडे, दिपक पांडे,खाँजा शेख़,जावेद शेख,दीपु निषाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह, मन्नू सिंह, अभिमन्यू सिंह, उत्तम शाह, उमेश राजा, दिलीप कुमार साहू, विनोद गुप्ता,मुन्ना शाह का काफी योगदान रहा. वही उल्हासनगर गणेश घाट पर भी छठ का आयोजन किया गया था.जिसे सफल बनाने में सीमा आहूजा, अभिषेक पालवे सहित अशोका फाउंडेशन के शिवाजी रगडे, फिरोज़ खान राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पक्ष के साथ मिलक भारी संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध देकर अपने पुत्र व परिवार की लंबी उम्र की कामना की।
साथ ही रिजेंसी एंटीलिया में स्थानीय विधायक कुमार आयलानी के निधि से भव्य घट का निर्माण कार्य किया गया था जहाँ हिंदी भाषी फाउंडेशन, समाजसेवक संजय गुप्ता,मिथिला सामाजिक सेवा संस्था रोशन झा मित्र परिवार, नवयुवक छठपुजा समिती रंजन झा मित्र परिवार, प्रिती एकेडमी स्कुल कॉलेज के छात्रों द्वारा सयुक्त आयोजन किया गया।
पाचवा महल कम्बा में भी छठ व्रतियों काफी संख्या में उपस्थित थे. मनपा की तरफ से छठ पर्व पर प्रशासन की तरफ से आयुक्त श्री अज़ीज शेख, अतिरिक्त आयुक्त श्री ज़मीर लेंगरेकर, मुख्य स्वच्छ्ता निरीक्षक श्री विनोद केने, एकनाथ पवार जी व उमनपा प्रशासन के स्वच्छ्ता निरीक्षकों से मिलने वाली सभी सुविधाएं इस वर्ष भी उपलब्ध कराने में कोई कसर नही छोड़ी।


