spot_img

PRAYAGRAJ : महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ पद यात्रा निकाल रहे आप कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाल रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकार्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उक्त विरोध प्रदर्शन की पहले ही घोषणा कर दी थी। 28 अगस्त को सुबह ग्यारह बजे से परेड ग्राउंड, तिनकोनिया सब्जी मंडी से पदयात्रा निकलकर सुभाष चौराहा सिविल लाइंस तक जाती, लेकिन पुलिस ने पदयात्रा के बीच में ही पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।


पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष डा. अलताफ अहमद ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। अपराध चरम पर है। पूरा देश और प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी, परिवारवाद और दोस्तवाद के संकट से जूझ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी बाबा की तानाशाह पुलिस आम आदमीको आवाज नहीं उठाने दे रही है। यहां लोकतांत्रिक तरीके से पदयात्रा की भी इजाजत नहीं है। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य रत्नाकर सिंह अंशुल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। हिरासत में लिए जाने के बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से सभी को छोड़ दिया गया।

Explore our articles