spot_img

Navi Mumbai : कोकन जाने वालों के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए मुफ्त टोल पास

Navi Mumbai

पुरुषोत्तम कनौजिया
Navi Mumbai
: परिवहन विभाग ने कोकन जाने वाले लोगों के लिए मुफ्त टोल पास जारी करते हुए उन्हें लोगों को वितरित करना शुरू कर दिया है। शनिवार तक नवी मुंबई में एपीएमसी मार्केट स्थित परिवहन विभाग कार्यालय की तरफ से लगभग 50 लोगों को पासेस दिए गए आगे भी प्रशासन की तरफ से पासेस बांटने की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह छूट मुंबई-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य पीडब्ल्यूडी सड़कों के टोल बूथों पर लागू होगी। कोकन जाने वाले गणेश भक्तों को टोल छूट 11 सितंबर तक मिलेगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि गणेशोत्सव के दौरान त्योहार मनाने के लिए कोकन जाने वाले सभी भक्तों का टोल माफ कर दिया जाएगा ।

सरकार के उसी आदेश का पालन करते हुए सभी भक्तो को कोकन विभाग की तरफ से पासेस बांटे जा रहे हैं। जिन्हे लेकर जब भक्त टोल नाके पर पहुंचेंगे और वह पास उसे दिखाएंगे तो उनसे किसी भी प्रकार का टोल नहीं लिया जाएगा । गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कोकन क्षेत्र में गणेशोत्सव काफी प्रसिद्ध है और इस दौरान कोकन के लोग अपने घरों में जाना पसंद करते हैं। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और अन्य बड़े – बड़े शहरों में रहनेवाले लोग इस त्योहार के दौरान गाड़ियों में भरभरकर जातें हैं। इसलिए हर साल रेलवे की तरफ से इस त्योहार के समय विशेष ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। इस वर्ष राज्य सरकार की तरफ से खुदकी गाड़ी से कोकन जानेवालो के लिए एक टोल माफी का तोहफा दिया गया है। ज्यादातर लोग गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या को यहां से निकलते हैं इसलिए उस समय मुंबई की सायन पनवेल रोड पर गाड़ियों की लंबी – लंबी कतारें लग जाती हैं और बस अड्डों पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।

गजानन गवांडे – सहायक परिवहन अधिकारी

सरकार की इस योजना का सभी लोग फायदा उठाएं। हमने इन पासेस को वितरित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किया है । इसलिए लोग हमारे कार्यालय में आकर पासेस लें।

Explore our articles