spot_img

Navi Mumbai : सब्जी हुई महंगी ग्राहकों और खुदरा व्यापारियों में फैली नाराजगी

Navi Mumbai

पुरुषोत्तम कनौजिया
Navi Mumbai
: सब्जियों की कीमतों में लगातार वृद्धि होती जा रही है । कुछ दिन पहले जो मटर 70 से 80 रूपये किलो तक बिक रहा था। वही मटर अब बाजार में करीब 110 से 120 रूपये किलो बिक रहा है। जो भिंडी 20 से 30 रूपये में बिक रही थी अब वही भिंडी 50 से 55 रूपये किलो में बिक रही है। करेला 38 से 40 रूपये किलो, शिमला मिर्ची 28 से 32 रूपये किलो, लौकी 34 से 40 रूपये किलो बिक रहा है। बैंगन 45 से 50 रूपये किलो बिक रहा है। इस तरह लगभग सभी सब्जियों की कीमतों में वृद्धि हो गई है। एपीएमसी की सब्जी बाजार में सामान्य दिनों में रोजाना करीब 600 गाड़ियां आती थी लेकिन अब आगमन घटकर करीब 5 सौ गाड़ियों तक रह गया है। बारिश के कारण आ रही सब्जियां भीग रही हैं और बाजार पहुंचते-पहुंचते सब्जियां खराब हो रही हैं।

खुदरा विक्रेता इस सब्जी को खरीदने के बाद उसी दिन उसे बेचना चाहते हैं। अगर सब्जी बच जाती है तो उनके पास भी खराब हो जाती है। इसलिए खुदरा व्यापारी बाजार से ज्यादा सब्जी खरीदकर नहीं ले जा रहे हैं जिससे थोक विक्रेताओं में पास भी खराब हो रही हैं। थोक बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष कैलाश तजाने ने कहा कि बरसात के कारण सब्जियां खेत में ही खराब हो रही हैं। जिसके चलते किसानों के यहां सब्जियों की पैदावार कम हो रही है परिणामस्वरूप बाजार में आवक कम हो गई है। आवक कम होने के कारण कीमतों में उछाल आ गया है। हमारे यहां वैसे तो पूरे देश से सब्जियां आती हैं लेकिन सबसे ज्यादा सब्जियां नाशिक पुणे और सतारा से आती हैं। वहीं बाजार से सब्जियां लेकर जानेवाले खुदरा व्यापारी खुदको काफी असहज महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनका सामना सीधे ग्राहकों से होता है और ग्राहक उन्हे कुछ बातें सुनाकर ही सब्जी खरीदते हैं।

Explore our articles