spot_img

THANE : गणपति आवागमन के पहले मिले गड्डों से मुक्ति

ठाणे : दिवा प्रभाग समिति के अंतर्गत मुंब्रा देवी कॉलोनी फेज वन और अन्य मुख्य सड़कों की दुरुस्ती का काम गणपति आगमन के पहले किया जाए। ऐसी मांग भाजपा के दिवा विभाग ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत ने ठाणे मनपा प्रशासन से की है। इसको लेकर दिवा भाजपा विभाग अध्यक्ष रोहिदास मुंडे के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रोशन भगत ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन रास्तों की दुरुस्ती या गड्ढे भराई का काम किया जाए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भगत ने बताया कि शिष्टमंडल ने सहायक आयुक्त को दिवा प्रभाग समिति अंतर्गत सड़कों की दुर्दशा को लेकर उन्हें अवगत कराया है। आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द सड़कों की दुरुस्ती का काम प्रशासनिक स्तर पर शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण गणराया के आगमन और विसर्जन दोनों ही अवसरों पर गणेश भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा शिष्टमंडल ने प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जल्द से जल्द दिवा की सड़कों की मरम्मत का काम करवाया जाए। अन्यथा भाजपा विरोध आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस शिष्टमंडल में दिवा मंडल की महिला अध्यक्षा ज्योती पाटील, आर पी आई कल्याण विधानसभा अध्यक्ष एकनाथ भगत, महासचिव समीर चव्हाण, व्यापारी सेल अध्यक्ष जयदीप भोईर, त्रिभुवने ताई, उमेश जाधव, वार्ड अध्यक्ष नागेश पवार और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। रोशन भगत ने ठाणे मनपा प्रशासन से मांग की है कि दिवा परिसर की सड़कों की दुर्दशा को गंभीरता से लिया जाए। अन्यथा गणेश भक्त आक्रामक होंगे। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

Explore our articles