spot_img

THANE : गणेशोत्सव और नवरात्रोत्सव, हंगामेदार अंदाज में होंगे आयोजित:डिप्टी सीएम

ठाणे : डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे शहर में इस बात की उद्घोषणा की कि गणेशोत्सव और नवरात्रोत्सव का आयोजन हंगामेदार अंदाज में भक्तगण करेंगे। जिस तरह की खुशियां दहीहंडी उत्सव को लेकर बनी है, उससे भी अधिक खुशियां भक्तों को गणेशोत्सव व नवरात्रोत्सव के दौरान देखने को मिलेगी। विदित हो कि ठाणे शहर के हीरानंदानी मीडोज के समीप भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवाजीराव पाटिल द्वारा आयोजित दहीहंडी उत्सव में शामिल होने फडणवीस ठाणे शहर आए। इसी अवसर पर उन्होंने ये बातें कहीं। ठाणे के हीरानंदानी मीडोज के समीप शिवाजीराव पाटिल ने 51,00000 की दहीहंडी आयोजित की । उत्सव के दौरान जहां भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद भक्तों ने लिया, तो वही इस अवसर पर भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज आई। इसके साथ ही कई फिल्मी कलाकारों की उपस्थिति भी देखने को मिली, लेकिन सबसे दमदार उपस्थिति राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की रही। उन्होंने आयोजक शिवाजीराव पाटिल की सराहना करते हुए कहा कि दहीहंडी उत्सव का आनंद लेने यहां जो भीड है, उसे देखकर वे गदगद हैं। इसी अवसर पर उन्होंने कहा कि अब धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार का सरकारी या प्रशासनिक व्यवधान पैदा नहीं होगा। सरकार ने पहले ही प्रतिबंधों को पूरी तरह ढीला कर दिया है। इस कारण भक्तगण अपने अंदर उत्साह बनाए रखें। जिस खुशी के साथ वे दहीहंडी उत्सव मना रहे हैं, उससे भी अधिक उत्साह के साथ उन्हें गणेशोत्सव और नवरात्रोंत्सव मनाने का अवसर प्राप्त होगा। इन बातों का जिक्र करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने ठाणेकरों को विशेष बधाई दी। जबकि इस दौरान भाजपा के सांसद मनोज कोटक, विधायक संजय केलकर, भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Explore our articles