Home latest West Singhbhum: चाईबासा में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू...

West Singhbhum: चाईबासा में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू , कई नक्सली घायल

0
189

पश्चिमी सिंहभूम:(West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी में कई नक्सली घायल हो गए। हाथीबुरू कुरिया के जंगली क्षेत्र में मुठभेड़ होने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के जवानों ने एंटी नक्सल अभियान शुरू किया। इस दौरान माओवादियों ने एकतरफा फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जबाबी कार्रवाई में कई माओवादी घायल हो गए है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर से संपर्क न हो पाने की वजह से सही स्थिति का पता नहीं चल पाया है।