spot_img

Washington : रूस ने जेल में 14 साल की सजा काट रहे अमेरिकी शिक्षक को रिहा किया

वाशिंगटन : (Washington) रूस ने 14 साल जेल की सजा काट रहे अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल को रिहा कर दिया। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के कूटनीतिक प्रयासों से संभव हो पाया है। व्हाइट हाउस और फोगेल के रशियन वकील ने रिहाई की पुष्टि की है। समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स (अमेरिका) और रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर में मार्क फोगेल के जेल से बाहर आने की आधिकारिक सूचना दी गई है।

फाइनेंशियल टाइम्स अमेरिका की खबर के अनुसार, मार्क फोगेल को रूस की जेल से मुक्त कराकर अमेरिका लाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अपने निजी जेट से मास्को पहुंचे। वहां उनके प्रयास रंग लाए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बयान जारी कर पुष्टि की कि फोगेल “आज रात” अमेरिकी धरती पर वापस आ जाएंगे। वाल्ट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप, स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के सलाहकारों ने रूस से शीर्ष नेतृत्व से इस पर बातचीत की। मार्क की रिहाई का यह मतलब है कि हम यूक्रेन में क्रूर और भयानक युद्ध को समाप्त करने की सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मार्क फोगेल के बदले अमेरिका ने क्रेमलिन से क्या वादा किया है? व्हाइट हाउस ने इसका विवरण नहीं दिया।

इस बीच मार्क के परिवार ने एक बयान जारी कर ट्रंप के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनपर अटूट आस्था व्यक्त की है। मार्क फोगेल की अमेरिकी कानूनी टीम ने कहा है कि उनकी रिहाई में देरी की वजह नौकरशाही की निष्क्रियता है। उनकी रूसी कानूनी टीम ने कहा कि फोगेल की रिहाई से संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी है।

फोगेल को अगस्त 2021 में रूस में मेडिकल मारिजुआना लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 2022 में आरोपों के लिए 14 साल की सजा काटनी शुरू की थी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार, दोषी अमेरिकी ड्रग तस्कर मार्क फोगेल के रूसी वकील दिमित्री ओवस्यानिकोव ने उसकी रिहाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मार्क फोगेल को रिहा कर अमेरिकी पक्ष को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रिहाई के पीछे के क्या कारण हैं। मॉस्को के एंग्लो-अमेरिकन स्कूल में लेक्चरर मार्क फोगेल पहले रूस में अमेरिकी दूतावास में काम करते थे। मई 2021 तक उन्हें और उनकी पत्नी को राजनयिक दर्जा प्राप्त था। 14 अगस्त, 2021 को न्यूयॉर्क से मॉस्को पहुंचने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था। फोगेल को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

New Chandigarh : भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

न्यू चंडीगढ़ : (New Chandigarh) महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया,...

Explore our articles