spot_img
Home banaras Varanasi : प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने...

Varanasi : प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप

0
95
Varanasi: Primary school headmaster accused of showing obscene videos to female students

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया हंगामा, मौके पर पहुंचे अधिकारी
वाराणसी : (Varanasi)
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शिवपुर स्थित पिसौर प्राथमिक पाठशाला (Pisaur Primary School in Shivpur, Varanasi district, Uttar Pradesh) में सोमवार को कक्षा चार की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच कर आरोपित प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर दिया और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर डीसीपी वरूणा जोन, एसीपी रोहनिया (DCP Varuna Zone, ACP Rohania), एसीपी कैंट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियाें ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आरोप है कि बीते शनिवार को प्रधानाध्यापक ने चार मासूम छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। इस दौरान उसने बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाने के साथ गलत तरीके (bed touch) किया था और उनके प्राइवेट पार्ट पर हाथ भी लगाया। छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रविवार के अवकाश के बाद परिजन आज विद्यालय पहुंचे और हंगामा काटा। उधर, घटना की जानकारी पर नाराज लोगों को कैंट थाना प्रभारी ने माइक से संयम और धैर्य रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।