spot_img

Varanasi: वाराणसी में ज्ञानवापी में दूसरे दिन एएसआई का सर्वे शुरू

वाराणसी:(Varanasi) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ज्ञानवापी परिसर के दूसरे दिन का वैज्ञानिक सर्वे शनिवार सुबह शुरू कर दिया। एएसआई टीम सुबह करीब आठ बजे यहां पहुंची। सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पहले दिन के सर्वे में सात घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति तैयार करने के साथ माप-जोख की गई।

आज सुबह ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू होने से पहले हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा यह सर्वे का दूसरा दिन है। हमें उम्मीद है कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करेंगे। हम चाहते हैं कि मामला सुलझ जाए। जल्द ही सर्वेक्षण से सब कुछ साफ हो जाएगा। इस बीच सर्वे के दूसरे दिन मुस्लिम पक्ष के वकील एजाज मकबूल भी ज्ञानवापी परिसर पहुंचे। पहले दिन के सर्वे के दौरान एएसआई के साथ हिंदू पक्ष के वकील अंदर थे और मुस्लिम पक्ष नदारत था।

New Delhi : वार्ड हेलेट इनविटेशनल टूर्नामेंट: पुरुष हाई जंप में दूसरे स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के राष्ट्रीय हाई जंप रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर (Tejaswin Shankar) ने अमेरिका के मैनहैटन स्थित आरवी क्रिश्चियन ट्रैक पर...

Explore our articles