spot_img

Urban body elections : आज रात 12 बजे तक थमेगा चुनावी प्रचार

रायपुर : (Raipur) नगरीय निकाय चुनाव में 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके पूर्व आज रविवार रात 12 बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकता है। साथ ही आज रात 10 बजे के पश्चात ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं होने के कारण रात्रि 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाले चुनाव प्रचार की अनुमति देते समय इन सभी प्रावधानों का ध्यान रखा जाएगा।

मतदान के ठीक एक दिन पूर्व सार्वजनिक तौर पर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है। इसमें इसके अंतर्गत सार्वजनिक सभाएं, जुलूस, नुक्कड़ सभाएं, लाउडस्पीकर का उपयोग इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रखी जाएगी।

New Delhi : यूएन ने 2026 के लिए भारत का जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.4 फीसदी किया

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट और के बीच संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद...

Explore our articles