spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर में 20 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़

नाबालिक आरोपियों को पकड़ भेजा गया बाल सुधारगृह

उल्हासनगर : उल्हासनगर में कैंप 3 के 24 सेक्शन परिसर में विद्यालय में हुए पुराने विवाद में नाबालिक बच्चों की टोली द्वारा हाथ में रॉड व डंडा लेकर 20 से ज्यादा गाड़ियों की तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई है। रॉड व डंडे से गाड़ियों को तोड़कर दहशत फैलाने की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पुलिस ने घटना को लेकर तत्परता दिखाते हुए 3 नाबालिक हुड़दंगियों को पकड़ भिवंडी बाल सुधार गृह में भेज दिया। उल्हासनगर-3 स्थित 24 सेक्शन परिसर में शनिवार रात नाबालिक असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। इन हुड़दंगियों ने पुराने विवाद को लेकर खत्री भवन से 24 सेक्शन शिवमंदिर तक सड़क के दोनों किनारे खड़े ट्रक, कार,टेम्पो,मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा करीब 20 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़ कर नुकसान करने की घटना सामने आई है। सुबह होने पर जब वाहन मालिक वहां पर पहुंचे, तो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त पाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाला और पूरी घटना कैद होने की बात सामने आने पर वाहन मालिकों की शिकायत पर सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई और कुछ ही घंटों में पुलिस ने 3 नाबालिकों को पकड़ लिया। इसकी जानकरी सेन्ट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले इन बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस मामले में कई लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। पर फिर से इन नाबालिक आरोपियों द्वारा नाराजगी को लेकर कई वाहनों की तोड़फोड़ की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles