spot_img

ULHASNAGAR : आ गया माइकल चालू हो गया उल्हासनगर में मटके का अड्डा :आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर में माइकल फिर आ गया है और कैंप क्रमांक 2 शिरू चौक के पास तेज पैलेस के नीचे मटके का अड्डा और अन्य जुआ फिर से शुरू हो गए हैं। माइकल को मटके के अड्डे के बारे में उल्हासनगर में किंग कहा जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां पर यह अड्डा अभी एक हफ्ता के अंदर ही शुरू हुआ, उसके पहले यह अड्डा नेहरू चौक मुख्य बाजार में चल रहा था, लेकिन कई लोगों की शिकायतों के बाद यहां पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया और कई जुआरियों को यहां से पकड़ा गया। उसके बाद यह जगह बदल दी गई है। अब यह अड्डा शिरू चौक तेज पैलेस के नीचे शुरू हो गया। यहां पर मटका, रम्मी, चकरी ,पिंग पोंग, आसरा , सोरठ सहित अन्य कई प्रकार के जुआ खिलाए जाते हैं और लोगों की यहां पर भी भीड़ जमा होना शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय लोग परेशान है और अब वह चाहते हैं की यह अड्डा जल्द से जल्द बंद हो जाए। इस को लेकर उल्हासनगर के सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गरम है और लोग सोशल मीडिया पर यह मांग कर रहे हैं कि इस अड्डे को जल्द से जल्द फिर बंद कर दिया जाए। बताया जाता है की यह अड्डा उल्हासनगर मनपा पैनल नंबर 8 शिरू चौक, तेज पैलेस के नीचे शुरू है और यहां के पूर्व स्थानीय भाजपा नगरसेवक राजेश वधारिया है। कहा जाता है कि जिस दुकान में यह मटके का अड्डा चल रहा है, वह दुकान पूर्व राष्ट्रवादी पार्टी की एक नगर सेविका का है और अब इसमें सभी प्रकार के जुआ के अड्डे चलाए जा रहे हैं।

खास बात यह है कि यह अड्डा रविवार से अपनी पुरानी जगह नेहरू चौक पर फिर से शुरू हो गया है और इस तरह जगह बदल बदल कर यह अड्डा चलाया जा रहा है और अड्डे के मालिक का नाम मायकल बताया जा रहा हैऔर मायकल अब जुआ और मटके के धंदे में फिर सक्रिय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles