Home latest ULHASNAGAR : हॅप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न

ULHASNAGAR : हॅप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न

0
259

उल्हासनगर : शहर के गोल मैदान परिसर में रविवार सुबह हॅप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ, विधायक कुमार आयलानी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें विविध संस्था, विद्यार्थी, और कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनोरंजन, जनजागृती, सांस्कृतिक कार्यक्रमो को भरमार थी। शहर के ऑफ लिव्हिंग,स्वामी विवेकानंद स्कूल सोहम फाउंडेशन, श्री चैतन्य सेंचूरी स्कूल,स्वस्थ भारत योगा केंद्र,साधुबेला स्कूल,अंबिका योग कुटीर,जुकाडो मर्टियाल आर्ट्स,स्वामी विवेकानंद योगा केंद्र.बाल्कनजी बारी स्कूल,स्वामी शांती प्रकाश योगा केंद्र,सिंधू सखा संगम,मिड टाऊन डान्स अकेदेमी,भाजपा आर्ट्स अँड कल्चर,ओम योगा,सिनियर सिटिझन क्लब, पेट ऑक्सफर्ड स्कूल,दिविने योगा संभू डान्स,संगीता काले उल्हासनगर मनपा ,म्यूजिक लवर्स, फॅमिली कृष्णा सुर संगीत ,नुपूर डान्स अकेदेमी, झुलेलाल स्कूल,एस.वय.सी सिंधी संगीत ,जॅक्सन डान्स अकेदामी, एन.सी.टी. स्कूल,सिंधू युथ सर्कल ,पतंजली योग, सिंधू एज्युकेशन सोसायटी, की कारोके,रोटरी क्लब ऑफ सिंधूनगर सहित कई अन्य संस्थाओं ने हिस्सा लिया।

हजारों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया
सुबह 7 से 10 बजे तक चले हॅप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।इस आयोजन में विधायक कुमार आयलानी,भाऊ लीलाराम,मधुसूदन बापू,पुष्पा दीदी,पूर्व महापौर मीना आयलानी, डॉ प्रकाश नाथानी,मनोज साधनानी, जवाहर धामेजा, मंगला चांडा, उमेश सोनार.महेश सुखरामणि, मनोहर खेमचंदनी सहित मनपा अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में पुलिस प्रशासन उपस्थित थे।