spot_img
Home latest Ulhasnagar : पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उमनपा को...

Ulhasnagar : पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उमनपा को पुरस्कार

0
666

उल्हासनगर : पर्यावरण के क्षेत्र बेहतर कार्य करने के लिए उल्हासनगर महानगरपालिका को पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों मनपा को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया ग्राम। यह पुरस्कार सम्मान समारोह 23 जून 2023 को मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में आयोजित किया गया। जहां उमनपा के आयुक्त अजीज शेख और डॉ.सुभाष जाधव ने पुरस्कार स्वीकार किया।

बता दें कि देश के सभी राज्यों के शहरों (वर्ष 2017-2018) की तुलना में (वर्ष 2021-2022) उल्हासनगर शहर में हवा की गुणवत्ता (पीएम 10) 155 से 77 यानी 77 प्रतिशत कमी होने पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट में दिखाया गया था। साथ ही पूरे देश के सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सर्वोत्तम कार्य करने के वाले 11 शहरों में उल्हासनगर शहर दूसरे क्रमांक पर आया था। उसी तरह माझी वसुंधरा अभियान 3.0 के अंतर्गत पिछले वर्ष की तुलना में प्रतियोगिता के तहत उमनपा का गुणांकन 29 से 12 पर आया था। यह सब देखते हुए उल्हासनगर शहर पर्यावरण बेहतर रखने के लिए बेहतर कार्य कर रहा है, केंद्रीय मंत्री के हाथों मनपा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे उल्हासनगर महानगरपालिका का मान सम्मान पूरे राज्य में बढ़ गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन नवभारत और नवराष्ट्र समाचार समूह की तरफ से किया गया था।