Ulhasnagar : उमनपा पर बकाए पानी के 700 करोड़ में से 500 करोड़ रुपए माफ

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका का एमआईडीसी का 700 करोड़ रुपए पानी का बिल बकाया था, जिसमें से 500 करोड़ रुपए रविवार के दिन शिवसेना -भाजपा सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है। इससे उल्हासनगर महानगरपालिका को अब सिर्फ 200 करोड़ रुपए भरना है, वह भी 10 सालों में किस्त के अनुसार लिया जाएगा। इससे मनपा को बहुत बड़ी राहत मिली है, जिससे महानगरपालिका के आय में वृद्धि होगी। कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ,शिवसेना पार्ट के उद्योग मंत्री उदय सामंत के प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है आज तक किसी भी अन्य सरकार ने उल्हासनगर शहर के बारे में ऐसा निर्णय नहीं लिया था।
उल्हासनगर शहर में शहाड, जांभूल से जल वाहिनी द्वारा जलापूर्ति की जाती है। एमआयडीसी को दंड 700 करोड़ रुपए भरना था। रविवार के दिन मुक्तागिरी बंगले पर सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ,उद्योग मंत्री उदय सामंत के आदेश पर एमआईडीसी की तत्काल बैठक बुलाई गई।इसमें यह निर्णय लिया गया की जो पानी उल्हासनगर मनपा 12 रुपए के भाव से लेती है, अब वही पानी 8 रुपए के भाव से मिलेगा। ऐसा निर्णय लिए जाने से अब महानगरपालिका के तिजोरी पर बोझ कम पड़ेगा और जो पैसा बचेगा। उससे उल्हासनगर शहर का विकास किया जाएगा। इस बैठक में शिवसेना शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर, उपशहर प्रमुख कुलवंत सिंह सहोता (बिट्टू भाई) उपस्थित थे। इस पर उल्हासनगर शिवसेना शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर ने शिवसेना भाजपा सरकार और सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे , शिवसेना उद्योग मंत्री उदय सामंत का उल्हासनगर वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।