spot_img
HomelatestUjjain : सायबर फ्राड… आईटी सेल ने रिकवर किए 40500 रुपए

Ujjain : सायबर फ्राड… आईटी सेल ने रिकवर किए 40500 रुपए

उज्जैन : सायबर फ्राड के शिकार दो लोगों को उनकी राशि फिर से मिली गई है। ऑनलाइन ठगी के 40500 रु. पुलिस आईटी सेल के प्रयास से रिकार हुए हंै। ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में पड़े दो लोगों के खातों से राशि निकाल ली गई थी। पीडि़तों ने इसकी शिकायत पुलिस आईटी सेल में की। सेल ने कार्यवाही करते हुए गेमिंग के चक्कर में ट्रांसफर हुई राशि वापस दिलवा दी। सायबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद मर्चेन्ट/गेटवे के नोडल अकाउंट पर दोनों की राशि होल्ड करा दी गई। आईटी सेल ने द्वारा समन्वय स्थापित कर राशि रिफंड करवा दी। इसमें आईटी सेल उज्जैन के राम बाजपेई, प्रिंस छाबडा, नितिन सिसोदिया, सूर्यांशी चौहान, रागिनी पाण्डेय, पूजा परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एप डाउनलोड किया और राशि खाते से ट्रांसफर: उज्जैन आईटी सेल के अनुसार अमजद खान पिता हुसैन निवासी दिलदार पुरा महिदपुर सिटी जिला उज्जैन का फ्रेबिकेशऩ का काम करते है। अमजद के मोबाईल में उनके भाई द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने के लिये एक गेमिंग एप डाउन लोड किया गया था। इसके बाद अमजद के बैक खाते से 27 जुलाई 2023 को एक ही दिन में 40,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो गए थे।

खाते से राशि निकलने का पता अगले दिन चला। इसके बाद अमजद ने सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ आईटी सेल को घटना की जानकारी दी। इसी तरह मेहरबान यादव पिता भरतलाल निवासी बडनगर ने मोबाइल में ऑनलाईन गेमिंग एप डाउन लोड किया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता के बैक खाते से 500 रु. ऑनलाइन ट्रांसफर हो गये थे। मेहरबान ने भी घटना की शिकायत आईटी सेल में की थी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर