spot_img

Udhampur : ठंडी हवाओं के साथ मैदानी इलाकाें में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फवारी का सिलसिला शुरू

उधमपुर : कुछ दिन मौसम साफ रहने के उपरांत शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली तथा ठंडी हवाओं के साथ-साथ मैदानी इलाकांे में बारिश व पहाड़ों पर बर्फवारी का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली। बारिश के कारण विभिन्न स्थानाें पर यू.ई.ई.डी द्वारा सीवरेज के कनैक्शन देने के उपरांत कई स्थानों पर की खुदाई को पक्का नहीं करने के कारण वहां पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया, जिससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो शुक्रवार को हलकी तथा शनिवार को भारी बारिश एवं पहाड़ों पर बर्फवारी होने की संभावना जताई गई है।

गौर रहे कि पिछले कुछ दिनाें से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा था तथा मौसम में कुछ गर्मी का एहसास होने लगा था। लोगों द्वारा गर्मी के कपड़े तक पहनना शुरू कर दिए थे लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम बदलने से दोबारा से लोगांे को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles