spot_img
Home latest Udaipur : उदयपुर में रामभक्त हनुमान की 151 फीट की विशाल प्रतिमा...

Udaipur : उदयपुर में रामभक्त हनुमान की 151 फीट की विशाल प्रतिमा का शिलान्यास

0
196

उदयपुर : उदयपुर शहर से 30 किलोमीटर दूर कुराबड़ मार्ग स्थित शिशवी गांव में सबसे ऊंची 151 फीट की रामभक्त हनुमान की विशाल प्रतिमा के निर्माण का कार्य अब जमीनी स्तर पर शुरू हो गया है। यह प्रतिमा पंचमुखी हनुमान की बैठी हुई मुद्रा में होगी।

श्री 108 पंचमुखी बालाजी विकास समिति के तत्वावधान में इसका शिलान्यास शनिवार को महंत मनोहर गिरधारी दास महात्यागी, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत आदि ने किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। हनुमानजी की 151 फीट की विशाल प्रतिमा मेवाड़ के लिए गौरव की बात है। सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए अन्य संगठनों के युवाओं को भी आगे आकर इस तरह की पुनीत पहल करनी होगी।