ठाणे : चीन में चल रहे एशियन खेल में भारत देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले रुद्रांश बालासाहेब पाटील देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले में खेलने वाले रुद्रांश के पिता बालासाहेब पाटील वर्तमान में पालघर जिला के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं, वहीं माता हेमांगी पाटील उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पद पर कार्यरत हैं । रुद्रांश ने अपनी जीत का श्रेय माता व पिता से मिले अनुशासन और अच्छे संस्कार को बताया है। रुद्रांश की इस उपलब्धि के लिए स्पोर्ट विभाग की ओर से अधिकारी सुवर्णा बारटक्के ने रुद्रांश के साथ-साथ उनके माता और पिता को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित।



