spot_img

THANE : महाराष्ट्र के विभिन्न जेलों में बंद 189 कैदियों की रिहाई

ठाणे : स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के विभिन्न जेलों में बंद 189 कैदियों को रिहा कर दिया गया। इसी क्रम में ठाणे सेंट्रल जेल से भी दो कैदियों की रिहाई हुई है । जबकि ठाणे सेंट्रल जेल से 11 कैदियों को रिहा किए जाने का प्रस्ताव था। जानकारी के अनुसार अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जेलों में बंद कैदियों कि अच्छे व्यवहार को देखकर उन्हें रिहा करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया था। उसी निर्णय के अनुरूप गत 26 जनवरी 2023 को राज्य भर में जेलों में बंद 189 कैदियों को रिहा कर दिया देश की आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त सरकार ने निर्णय लिया था कि जेलों में बंद सजा भुगत रहे कैदियों को उनके अच्छे व्यवहार और आचरण को देखकर उन्हें रिहा किया जाएगा। इसी क्रम में स्थानीय जेल प्रशासन ने सरकार के पास कैदियों को लेकर प्रस्ताव भेजे थे। ठाणे सेंट्रल जेल से भी प्रस्ताव में 11 कैदियों के नाम भेजे गए थे। थाने सेंट्रल जेल में चोरी के मामले में 6 महीने की सजा भुगत चुके 2 कैदियों को उसके अच्छे आचरण को देखकर रिहा किया गया।इन बातों की जानकारी ठाणे सेंट्रल जेल के अधीक्षक हर्षद अहिरराव ने दी।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles