spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

मुंबई : यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए, पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे विशेष किराए पर समान संरचना, समय और पथ पर बढ़ाए हैं। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, जिसे पहले 28 जनवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, को 4 फरवरी से बढ़ाकर 25 मार्च, 2023 कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, जिसे पहले 29 जनवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, को 5 फरवरी से बढ़ाकर 26 मार्च, 2023 कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09007 वलसाड-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 23 फरवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, को 2 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च, 2023 कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09008 भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 24 फरवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, को 03 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09435, 09436 और 09007 की विस्तारित यात्राओं की बुकिंग 30 जनवरी, 2023 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुलेगी। ठहराव और संयोजन के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles