spot_img

THANE : आव्हाड के खिलाफ की जा रही नियोजित राजनीतिक साजिश

एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष पाटील का ठाणे शहर में छलका दर्द

ठाणे : एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया। इससे व्यथित हो आव्हाड ने विधायक पद से त्यागपत्र देने की सार्वजनिक घोषणा कर दी। इसकी जानकारी एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील को जैसे ही मिली, वे दौड़ते हुए ठाणे शहर पहुंचे।आव्हाड को मनाने की भरपूर कोशिश की। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि विधायक आव्हाड के खिलाफ नियोजित राजनीतिक साजिश की जा रही है। दुख की बात है कि ऐसी साजिशों से सकारात्मक राजनीति का स्तर भी बुरी तरह कलंकित हो रहा है।इसको लेकर स्वयं साजिशकर्ताओं को भी निजी मंथन करना चाहिए। सबसे अहम बात यह है कि स्वयं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी चाहिए कि वे इस मामले को निजी तौर पर गंभीरता से लें।
जयंत पाटिल ने कहा कि एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड की सकारात्मक आक्रामकता शायद विरोधी पहचान नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि आव्हाड के खिलाफ छेड़खानी के मामले दर्ज हुए हैं। ऐसी स्थितियां राजनीतिक परिवेश में नहीं के बराबर पैदा होती है,लेकिन यहां जानबूझकर पैदा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम के दौरान आव्हाड को टारगेट किया गया, वह निंदनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिस फरियादी महिला को स्वयं आव्हाड बार-बार बहिनी बहिनी कह कर संबोधित करते रहे हैं,उस महिला के साथ छेड़खानी का सवाल ही पैदा नहीं होता।
आव्हाड के खिलाफ धारा 354 के तहत शिकायत दर्ज किया जाना शर्मनाक
इन बातों का जिक्र करते हुए जयंत पाटिल ने कहा कि आव्हाड के खिलाफ धारा 354 के तहत शिकायत दर्ज किया जाना पूरे महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक पहलू है। उन्होंने तर्क दिया कि किसी मंदिर में पुरुष और महिला भक्तों की भीड़ होती है। वहां तो हर भक्तों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया जाना लाजिमी है। यदि किसी सार्वजनिक आयोजन में इस तरह की हरकत जो शिकायत के रूप में की गई है, उसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जयंत पाटिल ने बताया कि सारा घटनाक्रम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में हुआ है। इसके बाद भी आव्हाड को टारगेट किया जाना नैतिकता के लिहाज से पूरी तरह अनुचित है। आगे पाटिल ने कहा कि फिल्म हर हर महादेव के विरोध के दौरान भी ऐसी साजिश हुई थी। एक महिला पर विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करने के लिए राजनीतिक दबाव डाला गया था। ऐसी बात चर्चा में थी ही कि मुंब्रा पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा विधायक आव्हाड के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाक्रम से महाराष्ट्र में पुलिस को लेकर भी नासमझी की भावना पैदा होगी।

राजनीति में भी नैतिकता के स्तर को कमजोर करने की कोशिश
जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है, इससे राजनीति में भी नैतिकता के स्तर को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। जो चिंता का विषय है। जयंत पाटिल ने कहा कि जैसे ही मजे विधायक आव्हाड के विधायक पद से इस्तीफा देने की बात की जानकारी मिली, वे फौरन ठाणे शहर पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास वे कर रहे हैं। लेकिन निश्चित तौर पर संविधान की जिस धारा के तहत आव्हाड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, वह राजनीतिक नजरिए से निंदनीय पहलू है। ऐसी घटनाएं शायद ही कभी सामने आती हो। उन्होंने कहा कि विधायक जितेंद्र आव्हाड को दबाने की भरपूर राजनीतिक कोशिश की जा रही है । यही वजह है कि उनके खिलाफ लगातार झूठे मामले दर्ज करवाने हेतु विरोधी दल प्रयासरत हैं। आगे जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चाहिए कि वे ऐसे संवेदनशील मामलों को गंभीरता से लें। अन्यथा लोगों के बीच इसको लेकर गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिशों से विधायक आव्हाड का चरित्र कदापि कलंकित नहीं होगा । लेकिन साजिशकर्ता राजनीतिक वातावरण को अवश्य कलंकित कर रहे हैं।

Hyderabad : चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में

हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League...

Explore our articles