spot_img
Home latest Mumbai : सूचना के अधिकार : हजारे ने दी आमरण अनशन की...

Mumbai : सूचना के अधिकार : हजारे ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

0
22

मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ समाजसेवक अण्णा हजारे (Anna Hazare) ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून को जारी किए गए नए सूचना का अधिकार (RTI) (Right to Information) नियमों का कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) को पत्र लिखा है और मांगें पूरी न होने पर 5 जुलाई से अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले के रालेगणसिद्धि स्थित यादवबाबा मंदिर (Yadavbaba Temple in Ralegan Siddhi, Ahmednagar) में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। हजारे का आरोप है कि नए नियमों में पहचान पत्र अनिवार्य करने, सूचना मांगने का कारण पूछने, शुल्क बढ़ाने और एक विषय पर केवल एक ही आवेदन जैसी कड़े प्रावधान जोड़े गए हैं, जो न सिर्फ आरटीआई कानून को कमजोर करते हैं बल्कि इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने सरकार से इन विवादित और पारदर्शिता विरोधी प्रावधानों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए स्पष्ट किया है कि सूचना के अधिकार की मूल भावना के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।