spot_img

Thane : धार्मिक महापर्व छठपूजा के निमित्त शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से महास्वच्छता अभियान

ठाणे : शिवशांति प्रतिष्ठान निरंतर पर्यावरण,स्वच्छता अभियान, खंडित मूर्ति व तस्वीरों को फुटपाथ व पेड़ पौधों के पास से उठाकर विधिविधान से पूजा अर्चना कर प्रवाहित करता है। छठपूजा को लेकर हर साल की तरह इस साल भी रायलादेवी तालाब पर स्वच्छता अभियान कर तालाब में व उसके आस-पास पड़े कूड़ा करकट को संस्था के सभी सदस्यों ने मनपा कर्मियों के साथ में साफ कर परिसर को स्वच्छ किया। संस्था पिछले सात वर्षों से छठपूजा के पहले तथा छठ पूजा के बाद तालाब व आस-पास के परिसर की साफ-सफाई करती है। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोईर, शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक – अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, शिव परिवार प्रमुख पं राममिलन शुक्ला, संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या उपस्थित आदि रही। पूर्व नगरसेवक भोईर ने संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही सभी स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तालाब की साफ सफाई की।वहीं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया की संस्था की तरफ से पिछले कई वर्षों से निरंतर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छठपूजा यह एक बहुत बड़ा पर्व है।इस अवसर पर अधिवक्ता शिक्षा यादव, पर्यावरण प्रेमी रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, सुधांशु बिसोई, रोहित सिंह, कृपाशंकर राजभर, दीपचंद राजभर व अन्य संस्था के स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर परिसर की साफ सफाई किया।

New Delhi : उबर कप से बाहर हुए ट्रीसा-जॉली और गायत्री गोपीचंद, श्रुति-प्रिया को मिला मौका

नई दिल्ली : (New Delhi) उबर कप से पहले भारतीय महिला बैडमिंटन टीम (Indian women's badminton team) को बड़ा झटका लगा है। देश की...

Explore our articles