spot_img

Thane: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसका पति, सास-ससुर बरी

ठाणे:(Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Maharashtra’s Thane district) में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में एक दंपति और उनके बेटे को बरी कर दिया गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार यकासामी प्याराला (28) की पत्नी लक्ष्मी ने 16 जनवरी, 2017 को यहां कलवा स्थित अपने ससुराल में कथित तौर पर प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, उसे लड़की को जन्म देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

प्याराला, उसके पिता मस्तान नरसिंह और मां मंगलामा पर लक्ष्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी देने सहित अन्य मामलों में आरोप लगाए गए थे।

सत्र न्यायाधीश रचना आर. तेहरा ने एक फरवरी के अपने आदेश में तीनों को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा। उक्त आदेश का विवरण शनिवार को उपलब्ध कराया गया।

New Delhi : अप्रैल में देश का जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) देश का सकल माल एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) (GST) राजस्व संग्रह अप्रैल महीने में 8.7 फीसदी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles