spot_img

THANE : नेहरू जयंती पर बच्चों का मुंह मीठा

ठाणे : ठाणे शहर में कांग्रेस द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मिठाइयां, फल और खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंबे घोसाले तालाब स्थित नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार का अर्पण करउनके राष्ट्रीय योगदानों को याद किया गया।
ठाणे के मीनाताई ठाकरे चौक समीप स्थित अंबे घोसाले तालाब पर स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश ठाणेकर और ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के हाथों पुष्पहार का अर्पण किया गया । वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इस अवसर पर स्वर्गीय नेहरू के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगदानों पर प्रकाश डाला। दूसरी ओर नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ठाणे कांग्रेस की ओर से बच्चों के बीच मिठाई, फल और अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण कर उनका मुंह मीठा किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठाणे कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट जावेद शेख, शहर महासचिव महेंद्र म्हात्रे, कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू यादव, धर्मवीर मेहरोल, रेखा मिरजकर, काँग्रेस ओ.बी.सी.विभाग अध्यक्ष राहुल पिंगळे, काँग्रेस प्रवक्ता रमेश इंदिसे, मंजुर खत्री, शहर महासचिव मो.झिया शेख, पप्पू मोमिण, सजय घाग,साहिल सुर्यवंशी व अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

Explore our articles