spot_img

Sultanpur : एलआईयू इंस्पेक्टर ने की सुसाइड की कोशिश

Sultanpur: LIU Inspector Attempts Suicide

सुलतानपुर : (Sultanpur) उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर पुलिस लाइन में एलआईयू इंस्पेक्टर नितिन भारती (Sultanpur district, Uttar Pradesh, LIU Inspector Nitin Bharti) ने पारिवारिक कलह के चलते अपने आवास पर फांसी के फंदे से आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें परिवार और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बचाया।

कोतवाली नगर स्थित पुलिस लाइन (Kotwali Nagar Police Lines) में मे बीती रात इंस्पेक्टर भारती ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से चादर के माध्यम से फांसी लगाने की कोशिश की। उनकी पत्नी, जो अयोध्या में कार्यरत हैं, के साथ उनका विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बीच-बचाव किया और दरवाजा तोड़कर इंस्पेक्टर को बचाया।

परिवार परामर्श केंद्र जाएगा पारिवारिक विवाद
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र (Family Counseling Center) के माध्यम से आगे बढ़ाने का सुझाव दिया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त (Saurabh Samant, the Circle Officer) ने शनिवार को बताया कि परिवार परामर्श के माध्यम से दोनों को कानूनी सलाह की कार्यवाही की गई है।

Explore our articles