spot_img

Sukma : नक्सल प्रभावित सिलगेर के युवाओं की मांग पर लगा सौर संयंत्र व टीवी

सुकमा : जिले के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम सिलगेर के जनप्रनिधियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअली चर्चा की थी, वहीं सिलगेर, टेकलगुड़ा, पुवर्ती, सुरपनगुड़ा जैसे अतिसंवेदनशील अंदरूनी और पहुंचविहीन गांवों के युवाओं ने रायपुर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर युवाओं ने सोलर होम लाइट और टीवी की मांग की थी। जिसके बाद राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग ने तुरंत पहल करते हुए ग्राम सिलगेर में 15 होम लाइट की स्थापना कर विद्युतीकरण का काम किया है।

ग्रामवासियों के हर परिवार को पांच एलईडी लाइट, एक पंखा और मोबाइल चार्जिंग दी गई। इसके अलावा ग्राम सिलगेर के इत्तापारा आंगनबाड़ी-2, पटेलपारा आंगनबाड़ी-1 में सौर संयंत्र क्षमता 600 वॉट सहित टीवी लगवाया गया है। अब सिलगेर के ग्रामीण भी आधुनिकता की दौर में जहां ग्रामीण देश दुनिया की खबर, मनोरंजन और मुख्य धारा की जानकारी से दिनचर्या में बदलाव ला रहे हैं। साथ ही गांव में रहने वाले परिवार के बच्चों को सोलर होम लाइट के माध्यम से पढ़ाई करने और अन्य कामों में सहायता भी मिली है।

Palghar : मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चांदी से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त

पालघर : (Palghar) जिले के कासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (Mumbai-Ahmedabad National Highway) पर शुक्रवार सुबह चांदी से भरी वैन और ट्रेलर...

Explore our articles