spot_img

Macau : शिवानी ने स्वर्ण और कुशल ने रजत पदक जीता

Macau: Shivani Wins Gold, Kushal Wins Silver

मकाऊ : (Macau) भारतीय वुशु टीम (Indian Wushu team) ने 11वें सांडा विश्व कप (11th Sanda World Cup) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य (two golds, one silver, and two bronzes) सहित पांच पदक जीते। अपर्णा के बाद सीमा सुरक्षा बल की एथलीट शिवानी (75 किलो) ने पीला तमगा जीता। उन्होंने फाइनल में अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रूस की प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। अपर्णा और शिवानी ने इससे पहले ब्राजील में आयोजित विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीते थे। इस बार उन्होंने अपनी चांदी को सोने में बदल दिया। भारतीय वायु सेना के एथलीट कुशल कुमार (48 किलो) फाइनल में चीन प्रतिद्वंद्वी से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।एसएसबी की करीना कौशिक और आईटीबीपी के सागर धैया ने कांस्य पदक जीता।

Explore our articles