spot_img

Srinagar: आतंकी हमले के कुछ दिन बाद पहलगाम एसएचओ समेत छह पुलिस अधिकारियों का तबादला

श्रीनगर : (Srinagar) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए अनंतनाग जिले के छह पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिसमें पहलगाम पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) का भी तबादला किया गया है।

पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ने के बीच यह फैसला लिया गया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
पहलगाम के मौजूदा एसएचओ इंस्पेक्टर रेयाज अहमद को डीपीएल अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि पीर गुलजार अहमद पहलगाम एसएचओ की भूमिका संभालेंगे।

इससे पहले 1 मई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद दाते (Sadanand Date) ने एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहलगाम के बैसरन में हमले वाली जगह का दौरा किया और गुरुवार को आकलन पूरा करने के बाद वापस चले गए थे।
एनआईए महानिदेशक 27 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित जांच को अपने हाथ में लेने के बाद ही पहलगाम पहुंचे थे और मामले की जांच शुरू कर दी।

केंद्रीय आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय के आतंकवाद निरोधी और कट्टरपंथ निरोधी (सीटीसीआर) प्रभाग से जारी आदेश के बाद औपचारिक रूप से एक नई एफआईआर दर्ज की क्योंकि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रतिनिधि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles