spot_img

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

Srinagar

श्रीनगर:(Srinagar) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले (Pulwama district of Jammu and Kashmir) में सुरक्षा बलों के साथ सोमवार को रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles