spot_img

Mumbai: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.68 पर पहुंचा

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) अमेरिकी मुद्रा (American currency) में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.68 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.68 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 104.73 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles