spot_img

Srinagar : आतंकी हमले में घायल जेके पुलिस इंस्पेक्टर की नई दिल्ली के एम्स में मौत

श्रीनगर : (Srinagar) अक्टूबर माह में श्रीनगर में एक आतंकी हमले में घायल जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक इंस्पेक्टर का गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है।पुलिस के अनुसार मसरूर अहमद वानी को 29 अक्टूबर को श्रीनगर के डाउनटाउन ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने नजदीक से तब गोली मार दी गई थी, जब वह क्रिकेट खेल रहे थे। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर को सौरा के एसकेआईएमएस ले जाया गया। बाद में गंभीर वानी को बुधवार दोपहर एयर एम्बुलेंस से पारस अस्पताल श्रीनगर से नई दिल्ली स्थानांतरित किया गया था। जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को दम तोड़ दिया।

New Delhi : कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मार्च 2028 तक बढ़ाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (Pradhan Mantri...

Explore our articles