spot_img

Srinagar : कश्मीरी पंडितों के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है – महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर : (Srinagar) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (People’s Democratic Party) ((PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (President and former Chief Minister Mehbooba Mufti) ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है।

तुलमुल्ला में माता खीर भवानी मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह श्रद्धालुओं का स्वागत करने आई हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है। जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को सैन्य समाधान या आतंकवादियों की बंदूकों से हल नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक समाधान की जरूरत है और यह तब तक संभव नहीं है जब तक कश्मीरी पंडित सम्मान के साथ वापस नहीं आते और इस संबंध में भूमिका नहीं निभाते।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles