spot_img

Srinagar: कश्मीर घाटी में शीत लहरें तेज

श्रीनगर : (Srinagar) कश्मीर घाटी (kashmir valley) में सोमवार को शीत लहर तेज हो गई है क्योंकि घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां शहरों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से 7.4 डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में बारिश में 79 फीसदी की कमी दर्ज की गई जबकि जनवरी के पहले तीन हफ्तों में घाटी के अधिकांश हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है।

कश्मीर वर्तमान में 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि चिल्ला कलां की चपेट में है जब क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान काफी गिर जाता है जिससे जल निकायों के साथ.साथ पाइपों में भी पानी जम जाता है। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।

Explore our articles