spot_img

Sikar: पति ने सिर पर आपसी कहासुनी में फरसे से वार कर की पत्नी की हत्या

सीकर:(Sikar) जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र (Dantaramgarh police station area) के गांव सुरेरा में आपसी कहासुनी को लेकर बुजुर्ग महिला की सिर पर वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने ही महिला की हत्या की है। घटना को छिपाने के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुरेरा गांव में बुजुर्ग महिला शरबती देवी (60) की उसके पति कालूराम मीणा (67) ने फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। महिला के परिजन घटना को छिपा कर महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे हैं। सूचना मिलने के बाद डीएसपी जाकिर अख्तर व थानाधिकारी भवानी सिंह मौके पर पहुंचे और महिला के मकान को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से महिला का शव बरामद कर दांता सीएचसी में रखवाया है। पुलिस ने शव के पास पड़ा फरसा बरामद किया है। घटना के समय घर पर पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। महिला के लड़के जॉब के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पुलिस देर रात तक आस-पास के लोगों व परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ करते रही। पुलिस ने रात को किसी को भी हिरासत में नहीं लिया। जांच के लिए सीकर से एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। आज महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Explore our articles