spot_img

Shivpuri : अहमदाबाद से भिंड जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल

शिवपुरी: (Shivpuri) जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र (Subhashpura police station area) में शनिवार सुबह अहमदाबाद से भिंड जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए मोहना के स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की वजह तेज रफ्तार और टायर फटना बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार बस क्रमांक एमपी 07जेडजे 7705 अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के डिग्री पुल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक हादसा होने से सभी घबरा गए और चीख पुकार मच गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जिसमें से10 लोग घायल हुए है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से मोहना के स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सड़क हादसे की विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस काफी पुरानी है साथ ही बस पलटने की वजह तेज रफ्तार और टायर के फटने को बताया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles