spot_img

Ranchi : शराब घोटाला मामले के आरोपित योगेंद्र तिवारी की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई छह को

रांची : (Ranchi) शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी (businessman Yogendra Tiwari) की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने योगेंद्र तिवारी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई छह दिसम्बर निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ईडी ने योगेंद्र तिवारी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद ईडी ने छह दिन और आठ दिन कुल 14 दिनों तक रिमांड पर लेकर योगेन्द्र तिवारी से पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में हुए शराब घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोप में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को 19 अक्टूबर को देर शाम गिरफ्तार किया था।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles