spot_img

Shimla: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू

शिमला:(Shimla) शिमला नगर निगम चुनाव (Shimla Municipal Corporation Election) के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। 102 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। नगर निगम के 34 वार्डों में 93 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतगणना चार मई को होगी।

शिमला में आज सुबह से आसमान बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन भर तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उधर, खराब मौसम की वजह से सुबह मतदान की रफ्तार सुस्त है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी के मुताबिक शहर में 149 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 10 अति संवेदनशील, 40 संवेदनशील और 99 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं। चुनाव प्रक्रिया में 1500 कर्मचारी और 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 153 मतदान दल नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाता 93920 हैं। इनमें 49759 पुरुष और 44161 महिलाएं हैं।

पिछली बार की तरह इस बार भी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिये सीधे चुनाव नहीं हो रहे हैं। चयनित पार्षद बहुमत से मेयर व डिप्टी मेयर चुनेंगे। पार्टी चिह्न पर हो रहे इस चुनाव में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। सभी बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व माकपा के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 34 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी 21 और माकपा चार वार्डों में ही किस्मत आजमा रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles