spot_img
Home Himachal Pradesh Shimla : एचआरटीसी के चालकों व परिचालकों के ओवरटाइम व रात्रि भत्ते...

Shimla : एचआरटीसी के चालकों व परिचालकों के ओवरटाइम व रात्रि भत्ते के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी : मुख्यमंत्री

0
166

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम एवं रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पिछले लगभग तीन वर्षों से एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को उनके भत्तों का भुगतान नहीं किया गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह राशि आवंटित कर अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता निभाई है।

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी के विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने पिछले माह उनसे भेंट कर उनकी मांगों, विशेष रूप से ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान पर चर्चा की थी। सरकार ने अपना वादा निभाते हुए इन भत्तों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को लाभान्वित करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।