spot_img

Shimla: हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शुरू हो गई बरसात की छुट्टियां

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले बरसात की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। राज्य के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में ये छुट्टियां 38 दिनों तक रहेंगी। दरअसल मानसूनी वर्षा के बीच स्कूल जाना बच्चों के लिए काफी असुरक्षित होता है। लिहाजा स्कूली छात्र बरसात की छुट्टियों का इंतजार करते हैं।

हर साल ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छात्रों को मानसून ब्रेक दिया जाता है, जो एक माह से अधिक समय तक चलता है। इस बार मानसून ब्रेक 38 दिनों का रहेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में आज यानी 22 जून से 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी। छुट्टियां का ये शेड्यूल हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, ऊना समेत अन्य मैदानी इलाकों के स्कूलों के लिए है। वहीं कुल्लू जिला में 23 जुलाई से 14 अगस्त, लाहौल-स्पीति जिला में 17 जुलाई से 27 अगस्त और शीतकालीन स्कूलों के तहत किन्नौर में 22 से 27 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां रहेंगी।

प्रदेश में मानसून हर साल 25 जून के आसपास दस्तक देता है। मानसून के एक्टिव रहने के दौरान मैदानी भागों में खूब वर्षा होती है। अक्सर बरसात के दिनों में सड़कों के अवरुद्ध होने की वजह से लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मानसून सीजन में जगह-जगह भूस्खलन, पेड़ गिरने और पेयजल एवं बिजली आपूर्ति बाधित होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों प्री मानसून की बारिश हो रही है। अगले हफ्ते मानूसन के प्रदेश में दस्तक देने का अनुमान है।

Ankara/Muscat : इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकारों और ईरान ने ओमान से बात की

अंकारा/मस्कट : (Ankara/Muscat) इरान और अमेरिका की इस्लामाबाद वार्ता (Iran and the United States in Islamabad) का दूसरा चरण विफल होने के बाद तुर्किये...

Explore our articles