spot_img

Etawah: श्रावस्ती से गुजरात जा रही निजी बस पलटी, हादसे में 29 से अधिक यात्री घायल

इटावा:(Etawah) जनपद के थाना चौबिया क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर श्रावस्ती से गुजरात जा मजदूरों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 29 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर नम्बर 113 के पास श्रावस्ती से गुजरात के राजकोट जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है।

एसएसपी ने बताया कि बस में कुल 80 लोग सवार थे, जिनमें 29 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार डॉक्टरों की टीम करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी मजदूर हैं और काम करने के लिए श्रावस्ती से गुजरात के राजकोट जा रहे थे।

New Delhi : दीप्ति शर्मा की दमदार वापसी, चौथे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन पर जताई खुशी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Star all-rounder of the Indian women's team, Deepti Sharma) ने दक्षिण...

Explore our articles